बागपत। जिले के सिनोली गांव में चाची के साथ अफेयर के कारण चाचा मंजीत ने रिश्ते के भतीजे मुकुल की गोली मारकर हत्या करके लाश कुएं में फेंक दी। मंजीत ने अपने बूढ़पुर गांव के भांजे के साथ मिलकर मुकुल को घर से बुलाया था। इसके बाद वे मुकुल को खेत में ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई।

हत्या का कारण और साजिश

नशे की हालत में मंजीत ने मुकुल के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 60 फीट गहरे कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। मंजीत ने पुलिस को बताया कि मुकुल अक्सर उसके घर आता था और उसकी पत्नी से बातचीत करता था। मंजीत को शक था कि मुकुल के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध थे।

READ MORE: तो ये गेम चल रहा था… कंबल के बदले पुराने मोबाइल खरीदने वाले शातिरों की खुली पोल, साइबर अपराध को दे रहे थे अंजाम

कई बार विरोध करने के बावजूद मुकुल नहीं माना, जिससे मंजीत ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसी शक के चलते उसने अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल को मौत के घाट उतार दिया।