ज्ञान उपाध्याय, गाजियाबाद. जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अमीरपुर नगौला गांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार देर रात घर में चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे 9 साल की छोटी बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 साल की बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- सपा से सावधान! PDA फार्मूले और राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर SP पर मायावती का निशाना, छलावा बताते हुए जनता से की बड़ी अपील

परिजनों के अनुसार, रोज की तरह दोनों बहनें रात में एक ही चारपाई पर सो रही थीं. देर रात अचानक कमरे से दोनों की चीखने की आवाज आई. आवाज सुनकर परिजन भागते हुए कमरे में पहुंचे तो दोनों बहनें दर्द से तड़प रही थीं और चारपाई के पास एक सांप देखा गया.

इसे भी पढ़ें- ‘यूनिफॉर्म’ से रुकेगी चोरी! राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए अभेद्य सुरक्षा, जानिए अब कैसे होगी नोटों की काउंटिंग

वहीं घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों बच्चियों को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटी बहन 9 वर्षीय मानवी को मृत घोषित कर दिया. बड़ी बहन पलक(15) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में सांपों की रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की है.