गोंडा. जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट के तेलियागढ़ गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला युवक को थप्पड़ मारती और डंडे से पीटती दिखाई दे रही है. घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना 9 अक्टूबर की है. शनिवार शाम करीब छह बजे घटना का लगभग 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा. वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- लखनऊः होटल के कमरे में युवती के साथ क्या हुआ? 10वीं मंजिल से गिरकर मौत, साथ आया युवक फरार
बता दें कि लोगों के बीच चर्चा है कि युवक चावल और लौंग देकर महिलाओं के साथ कथित तौर पर ठगी करता था. 9 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे युवक दोबारा गांव पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया. इसके बाद एक महिला ने उसकी पिटाई की. हालांकि, युवक पर लगाए गए ठगी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें- BREAKING: BJP नेता को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने…
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. खोड़ारे थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह के अनुसार, मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।अब जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

