हाथरस. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां बाइक सवार 2 भाई भारत गैस के कैप्सूल टैंकर से जा टकराए. घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण करेंगे’ धर्मपाल सिंह ने बताया अखिलेश के PDA का नया ‘फुल फॉर्म’, मचा भारी बवाल

बता दें कि घटना मथुरा-बरेली हाइवे पर भहटा बंबा के पास उस वक्त घटी, जब 2 भाई बाइक पर सवार होकर वृंदावन जा रहे थे. दोनों ने बाइक से एक गैस टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान बाइक सीधे गैंस टैंकर से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, बेटियों ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर हो

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान शेखर (24) के रूप में हुई है. मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है. पुलिस फरार कैप्सूल टैंकर चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.