फर्रुखाबाद। जिले के फतेहगढ़ स्थित SBI शाखा में लॉकर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। सेना से रिटायर्ड सूबेदार रामकुमार वर्मा ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

साल 2023 में लिया था लॉकर

पीड़ित का दावा है कि 8 जून 2026 को लॉकर खोलने पर उसमें रखे कीमती आभूषण गायब मिले, जबकि लॉकर 2023 से उनके नाम पर था। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार मौके पर पहुंचे, वहीं बैंक ने आरोपों से इंकार करते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बैंक लॉकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और ग्राहक सीसीटीवी फुटेज व निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

READ MORE: हादसा या फिर… बंगरा कस्बे में लगी भीषण आग, पुलिस चौकी सहित आधा दर्जन दुकान जलकर खाक

लॉकर से करोड़ों का जेवरात गायब

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त सूबेदार रामकुमार वर्मा ने साल 2023 में फतेहगढ़ स्थित स्टेट बैंक में वर्ष लॉकर लिया था। बीते 6 जून को जब राजकुमार वर्मा अपने लॉकर से गहने निकालने पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक से चाबी ली और लॉकर खोलकर चेक किया। इस दौरान उसने पाया कि लॉकर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात है।

READ MORE: BJP ने किसानों को किया खुशहाल, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार, जानिए क्या कहा

इसके बाद रामकुमार वर्मा ने मुख्य प्रबंधक उमेश चंद्रा शिकायत की। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि बैंक ने आपको लॉकर किराये पर दिया है। उसमें आपने क्या रखा और क्या निकाला, इससे बैंक को कोई मतलब नहीं होता है। जिसके बाद रामकुमार वर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई कार्रवाई नहीं। जिसके बाद सेवानिवृत्त सूबेदार अपने फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद सीओ अभय वर्मा से शिकायत की।