गोविंद पटेल, कुशीनगर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई. भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ‘ब्रेक’: टोल प्लाजा से जा टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, 2 की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल
बता दें कि घटना कसया-देवरिया मार्ग पर देर रात सिसवा महंत के पास उस वक्त घटी, जब कार में सात लोग सवार होकर कसया में दशहरा मेला देखकर अपने गांव देवरिया लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अंकुर कन्नौजिया (20), संजीव शर्मा उर्फ गोलू (21), नितेश प्रसाद और प्रदीप प्रसाद के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें- राजभर बोले- अखिलेश का घोषणापत्र बेदम, आजम खान से मुलाकात चुनावी जुमला, कन्नौज में भी लगा झटका
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली. अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ. घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

