लखीमपुर-खीरी. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्र ने अपनी शिक्षिका पर जातिगत अपमान और भेदभाव कर स्कूल से मिलने वाली किताबें न देने का गंभीर आरोप लगाया है. जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में जाति की दीवार, भाजपा राज में ऊंच-नीच की सोच को कौन बढ़ावा दे रहा है?

इसे भी पढ़ें- न किताबें, न रोशनी… फिर कैसे होगी पढ़ाई? रात के अंधेरे में सड़क पर उतरे सर्वोदय विद्यालय के छात्र

आगे कांग्रेस की ओर से कहा गया कि लखीमपुर खीरी के एक सरकारी स्कूल में मासूम छात्र ने शिक्षिका पर जातिगत अपमान और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्र का कहना है कि उसे अपमानजनक शब्द कहकर प्रताड़ित किया गया और स्कूल से मिलने वाली किताबें तक नहीं दी गईं. अगर एक बच्चे को उसकी जाति के नाम पर पढ़ाई से दूर किया जाएगा, तो फिर शिक्षा व्यवस्था किसके लिए है?

इसे भी पढ़ें- योगी जी, छात्रों के दमन के बजाय… TGT-PGT अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज होने पर भड़के चंद्रशेखर, सरकार को सुना दी खरी-खोटी

कांग्रेस ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार हो या समाज में ऊंच-नीच की मानसिकता, आम आदमी और वंचित वर्ग लगातार निशाने पर क्यों है? संविधान बराबरी की बात करता है, लेकिन जमीन पर जाति के नाम पर भेदभाव के आरोप सामने आ रहे हैं. बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, जाति का ठप्पा नहीं. भाजपा सरकार बताए, ऊंच-नीच की इस मानसिकता पर लगाम कब लगेगी?