लखीमपुर खीरी. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सुसरालवालों ने शादी के 5 महीने के बाद ही दामाद को इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गई. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हड़कंपः रोडवेज बस और बाइक के बीच भिड़ंत, 3 लोगों की हालत देख दहल उठे लोग
बता दें कि पूरा मामला भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर गांव का है. जहां रहने वाले पंकज नामक युवक का पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद रोशनी ने झगड़े की जानकारी अपने मायके वालों को दी. जानकारी मिलते ही रोशनी का भाई अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचा और पंकज के साथ विवाद कर मारपीट कर दी. इस दौरान पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार से मांग की है कि…SC-ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा?
घटना के बाद आनन-फानन में परिजन पंकज को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर पंकज को मृत घोषित कर दिया. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही ये पता चल सकेगा कि आखिर किस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था.



