मुरादाबाद. बबराला थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- DJ जरुरी या श्री गणेश? तेज आवाज को लेकर पुलिस ने टोका तो भड़के लोग, भीड़ ने किया पथराव, सांसद भी लपेटे में

बता दें कि रजनेश मूल रूप से गांव नदरौली के रहने वाले थे और वर्तमान में बबराला की लोहिया कॉलोनी में रह रहे थे. शनिवार सुबह वह अपने बेटे भूरे और भांजे देव के साथ बाइक से फरीदपुर गांव की ओर दूध लेने जा रहे थे. रास्ते में बाइक का पेट्रोल कम होने पर वह आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे. इसी दौरान सामने से आ रही पीतल नगरी रोडवेज डिपो की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार से मांग की है कि…SC-ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा?

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबराला पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने रजनेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल देव की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. रजनेश के तीन वर्षीय बेटे भूरे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.