लखनऊ. बीते माह अयोध्या से उठे मछली भोज का विवाद शांत होने का नाम नही ले रहा है. मंगलवार को इस मामले में मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ना को लेकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें- इनकी कब सुनेगी सरकार! 68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, आखिर कब होगा समाधन?

बता दें कि मंगलवार को समर्थकों संग सिविल न्यायालय पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आलोक वर्मा की अदालत में मानहानि (आपराधिक) का परिवाद दाखिल कराया. यह परिवाद उन्होंने अपने अधिवक्ता संजीव पाण्डेय जी के माध्यम से दाखिल किया.

मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर खाते

पिछले दिनों मछली भोज का मामला सामने आने के बाद रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मछली खानी ही थी, तो अयोध्या से बाहर जाकर खाते. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सबूत मांगे थे. उन्होंने कहा था कि वे शाकाहारी हैं. यदि उनके खाने की कोई फोटो या वीडियो उनके पास हो तो सार्वजनिक करें. इस मसले को लेकर अजय राय लगातार हमला बोल रहे हैं. उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं.

इसे भी पढ़ें- संबंध खत्म, सियासत शुरू! अखिलेश यादव के साथ अपने जीजा ब्रजेश पाठक को चुनौती देंगे राजीव त्रिपाठी, 27 को लेकर कही बड़ी बात

यूपी में जून से अगस्त तक मछली आखेट पर है प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम-1948 एवं उत्तर प्रदेश मत्स्य (विकास एवं नियंत्रण) नियमावली-1954 के तहत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 1 जून से 31 अगस्त (या 30/31 जुलाई तक अलग-अलग स्थानीय आदेशों के अनुसार) प्रतिबंध लगाया जाता है. प्रतिबंध का उद्देश्य मानसूनी बारिश के दौरान रोहू, कतला और नैन जैसी प्रजातियों की मछलियां अंडे देती हैं, जिससे जलीय जैव विविधता और मत्स्य संपदा का संरक्षण होता है.