लखनऊ. पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश भर में दीए जलाए गए. इस दौरान सरकारी दफ्तरों में भी दीए जलते नजर आए. ऐसे में विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है. अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि सैकेड़ों की संख्या में दीए जल रहे थे. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं.
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल के दौरान कनपटी पर मारी गोली, दोस्तों से बोला- कभी बात नहीं कर पाऊंगा
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब भाजपा राजनीति का ‘अधिकारीकरण’ कर रही है. जिलाधिकारी महोदय ‘दीये व उसके तेल-बाती व लगवाई’ के ख़र्चे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करें कि ये उनके व्यक्तिगत खाते से किया गया ख़र्चा है न कि जनता के टैक्स का पैसा है. पहले केयर फ़ंड और अब चापलूसी फ़ंड, इनकी खाता-बही दिखाई जाए. यही जनता की डिमांड है.
इसे भी पढ़ें- बागी तेवर दिखाने वाले मंत्री संजय निषाद से मिले विनोद तावड़े, राधा मोहन दास से भी मुलाकात; बढ़ी सियासी हलचल
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि दीये जलाने की मजबूरी में न जाने कितनों के दिल जले होंगे. वैसे उतने दीये नहीं जले या जलने नहीं दिये गये, जितने दीयों की संख्या से लखनऊवालों का रिकॉर्ड टूट जाता. जो लोग दीयों के लिए भी लड़ रहे हैं, वो रोशनी क्या लाएंगे? वैसे UP 32 नंबर से शुरू हुई जो 500 बाइक कहीं भेजी जा रही हैं क्या उनसे विदेशी मुद्रा से ख़रीदे गये तेल की बर्बादी नहीं होगी? केवल खाने वाले तेल का प्रयोग कम करने की अपील की गई है या गाड़ी वाले तेल की भी या लालटेन व दीये के तेल की भी?



