लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मंच से लाखों-करोड़ों सनातनियों की आस्था के प्रतीक, एक अति पूज्यनीय के प्रति ‘एक बेहद आपत्तिजनक शब्द’ का इस्तेमाल करके किसी ने दिखा दिया है कि सत्ता के अहंकार ने किस तरह उनकी बुद्धिभ्रष्ट कर दी है. सनातन समाज आज से पहले इतना अधिक अपमानित कभी नहीं हुआ.

इसे भी पढे़ें- मौज के चक्कर में मिली मौत! डैम में नहाने गए 3 युवक, कुछ घंटों बाद तीनों की मिली लाश, इलाके में हड़कंप

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि आज सनातन समाज का हर धर्म प्रधान विचारशील व्यक्ति अपमान के इस घूंट को मजबूर होकर पीने व सरेआम बेइज्जत किए जाने से बेहद दुखी है. वो सभी लोग लज्जित भी हैं, जिन्होंने आज तक भाजपा का समर्थन करने के लिए कोई कुतर्क तक नहीं छोड़ा था. ये निकृष्ट टिप्पणी संपूर्ण समाज के मान-सम्मान और गरिमा-प्रतिष्ठा को दी गई सीधी चुनौती है. अब यही समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ताधीश के ‘पद के मद’ को चूर-चूर कर देगा. अब तो इनके संगी-साथी भी इस शाब्दिक प्रहार से किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं.

इसे भी पढे़ें- चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ है… योगी ने कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितों को दी राहत सामाग्री

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि आज के सत्ताधीश जान रहे हैं कि ये हारने वाले हैं, इसीलिए जाते-जाते ये किसी और की संभावना को भी हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं. पुरानी कहावत है जो खुद नहीं खा पाता है वो फैलाकर जाता है. एक नितांत एकाकी और घोर वर्चस्ववादी का घमंड अपने सिवा किसी को कुछ नहीं मानता है, लेकिन कुछ नकारात्मक लोग उससे भी ज्यादा गये गुजरे होते हैं, वो लोग आइने में दिख रहे प्रतिबिंब के भी सगे नहीं होते हैं. दंभ के दिन लद गए. भाजपा सरकार में पूज्यनीय शंकराचार्य जी का लगातार अपमान हो रहा है, पूज्यनीय शंकराचार्य जी के साथ जो व्यवहार हुआ है, इसकी सजा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी.