लखनऊ. विपक्षी दल चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी दल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी करने की शिकायत. जिसे लेकर अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति जी ने जिस प्रकार विपक्ष के प्रतिनिधि मंडल के साथ अति सकारात्मक बातचीत की है और ‘वोट चोरी’ के संदर्भ में सबूत मांगकर जिस प्रकार अपने गणतंत्रीय दायित्व का महान परिचय दिया है, उससे हमारे देश की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा और भी समृद्ध होगी और सांविधानिक शुचिता बने रहने की आशा पुनर्जीवित होकर और भी बलवती होगी.

इसे भी पढ़ें- पंडित जी भाजपा को खतरा है या सनातन को! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भड़के रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानिए ऐसा क्या कहा?

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरा देश महामहिम राष्ट्रपति जी की ओर जिस आशा से देख रहा है, वो अभूतपूर्व है. ये अभूतपूर्व इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र पर ऐसा घनघोर संकट भी पहले कभी नहीं आया था.

इसे भी पढ़ें- ‘भस्मासुर और भाजपा’ से दूर रहें’, सपा सांसद का CM योगी के बयान पर करारा पलटवार, नौजवानों और जनता से कर दी बड़ी अपील

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि आज युवा, महिला, किसान, मज़दूर, नौकरीपेशा, पेशेवर, कारोबारी और हर मेहनतकश ‘भाजपा के अनाचार, भ्रष्टाचार और अन्याय’ के ख़िलाफ़ एक साथ खड़ा हो गया है. भाजपा और उसके संगी-साथी हारेंगे और एकजुट देश जीतेगा!