लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त है. भाजपा सरकार में सभी दुःखी है, पीड़ित और अपमानित है. महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूट, अन्याय चरम पर है. अपराधी भाजपा सरकार के संरक्षण में है. किसी को कोई न्याय नहीं मिल रहा है. भाजपा सत्ता के लिए झूठा प्रचार कर समाजवादी पार्टी को बदनाम कर रही है. समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर उनका उत्पीड़न करवा रही है. वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम कटवा रही. भाजपा झूठा वायदा करती है. भाजपा ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है. वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार है.

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में दलित को न्याय नहीं मिलेगा! 10वीं के छात्र का जातिगत उत्पीड़न कर की पिटाई, केस करने के बजाय खाकी बना रही समझौता का दबाव, ये कैसा सुशासन?

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया गया था. किसानों की आय कहां दोगुनी हुई? निवेश कहां हुआ? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? योगी सरकार में तो लूट की पराकाष्ठा है. सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन यूपी से हो रहा है. पीडीए ने संविधान को बचाया है. पीडीए संविधान बचाने के लिए अपने प्राण दे देगा. संविधान बचाना हमारा प्रण है. पीडीए एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करेगा. भाजपा बाबा साहब के दिये आरक्षण को समाप्त करने पर उतारू है. भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है. जनहित के मुद्दों से दूर भाग रही है. भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए समाज में नफरत फैलाती है. समाज को बांटने का षड्यंत्र करती है. भाजपा की इन सभी चालो से पीडीए को सावधान रहना है.

आगे उन्होंने कहा कि दुनिया में जनविद्रोह क्यो है? हर तरफ अशांति और युवा अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलित है. भारत में लोकतंत्र और वोटर लिस्ट में नाम बचाने का आंदोलन चल रहा है. वोटर बनाने में बूथ स्तर तक धांधली चल रही है. निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर अविश्वास है. निर्वाचन आयोग की धांधलियां सबके सामने है. आश्चर्यजनक है कि निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली पर आरोप वोट चोरी का है और भाजपा उसका बचाव करती है. दोनों एक ही है. एसआईआर का मतलब आरएसएस ही है. पीडीए प्रहरियों ने बूथ पर तमाम गलतियां पकड़ी है. समाजवादी पार्टी ने जिन गड़बड़ियों की शिकायत की उन पर कोई भी दोषी कर्मचारी, अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि वे भलीभांति समझ लें कि जो रामराज है वही समाजवाद है. नकलीं असली सनातनी के बीच लड़ाई है. जो नफरती है वे नकली सनातनी है. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को 24 अक्टूबर 2026 को अपने- अपने बूथ पर वोट बनवाने, वोट कटवाने के कार्य पर पैनी निगाह रखनी है. हम किसी को भी दुःख, पीड़ा नहीं देंगे और न ही अपमानित करेंगे. सबके साथ अपनापन का भाव रखेंगे. हम सभी कानून के राज के साथ-साथ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का भी संकल्प ले. भाजपा की इस बार कोई भी साजिश और षडयंत्र नहीं चलेगा. जनता भाजपा सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार में समाज के हर वर्ग को न्याय, हक और सम्मान मिलेगा. इतना ही नहीं कॉकरोच जनता पार्टी के तिहाड़ जेल में बंद नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की भी मांग की.