लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी और गैरकानूनी काम कर रही है. भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है. सत्ता जाने के डर से भाजपा ने नाइंसाफी और क्रूरता की हदें पार कर दी है. भाजपा लगातार अन्याय कर रही है. भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है.
इसे भी पढ़ें- भगवान श्री कृष्ण की टिप्पणी पर सियासी बवाल: अखिलेश यादव की दो टूक- पूरे देश में रद्द हो धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम, FIR दर्ज कराने पहुंचे पप्पू यादव
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच वाली झूठी और बेईमान पार्टी है. चोरी और बेईमानी से सत्ता में बने रहना चाहती है. भाजपा बिना बेईमानी और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती है. भाजपा की जमीन खिसक चुकी है. भाजपा के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है. हर विभाग, हर कार्य में लूट मची है. जनता त्रस्त है.
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शोषणकारी नीतियों से किसान, छात्र-नौजवान, व्यापारी महिलाएं सभी परेशान है. जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है. प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है. उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है. विधान परिषद चुनाव में प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में भाजपा की डबल हार हुई है.
इसे भी पढ़ें- ‘मुख्तार और धनंजय सिंह जैसे लोग हमारे यहां दरबार करते हैं’, ओमप्रकाश राजभर बोले- UP में हमसे बड़ा गुंडा कौन?
आगे अखिलेश ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है. जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी उसी दिन भाजपा हार जाएगी. जनता भाजपा को उसके किए की सजा देगी. भाजपा का हमेशा-हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा. समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी. अन्याय के राज का अंत होगा. सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा. किसानों के हित में नीतियां बनायी जाएंगी.

