लखनऊ. अखिलेश यादव ने JPNIC को लीज देने के बाद भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर जनता को लूटने और सार्वजनिक संपत्ति को बचने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. साथ ही कुछ नाम भी बताए हैं, जिनका निजीकरण किए जाने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें- मुसीबत में ‘गालीबाज महंत’: मछली-भात को लेकर राजू दास पर भड़का निषाद समाज, माफी और कार्रवाई को लेकर दी चेतावनी

अखिलेश यादव ने कहा कि कमीशन ही भाजपा का मिशन है. भाजपा हर सौदे में मोटा कमीशन लेकर कोई भी सार्वजनिक संपत्ति बेच सकती है, इसीलिए अब जनता कहने लगी है, जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई! लखनऊ में जिस JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को 831 करोड़ में उप्र सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया है, उससे अधिक तो वो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी.

इसे भी पढ़ें- ‘सत्ता समस्याओं के समाधान के लिए मिली है, तमाशे के लिए नहीं!’ अजय राय का सीएम योगी पर तीखा वार

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा की निजीकरण की भ्रष्ट नीति के अन्य शिकार ऐतिहासिक इमारत छतर मंज़िल, शान-ए-अवध, लखनऊ के बस स्टैंड, जनेश्वर मिश्र पार्क कार्यक्रम लॉन बुकिंग, रिवर फ्रंट का आंशिक हिस्सा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल ठेका होंगे. भाजपा का बस चले तो भाजपा को ही बेच दे, लेकिन भाजपा की इतनी बदनामी हो चुकी है कि उसका कोई मोल नहीं रह गया है, इसीलिए कोई ख़रीदार ही नहीं मिल रहा है.