लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को नौकरी देने में विफल रही है और पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय करने के बजाय उनके विरोध को दबाने का काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें- दलितों को सताने में मजा आता है क्या? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, तीखे सवाल करते हुए दे डाली नसीहत
अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए और उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी. भाजपा शासित राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश में 20 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं. नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.
इसे भी पढ़ें- राजनीति के राम बेहद जरूरी! भाजपा नेता ने अवधेश प्रसाद को बताया एक्सीडेंटल सांसद, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर साधा निशाना
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है. भाजपा सरकार के प्रति छात्रों और युवाओं में गहरा आक्रोश है और युवाओं के सामने पैदा हुआ यह संकट सरकार के बदलने पर ही समाप्त होगा.


