लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है. भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है. सरकार चर्चा से भाग रही है. शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए है. हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो. सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे.

इसे भी पढ़ें- 20 हजार अभी लो, 30 वोट देने के बाद! योगी सरकार महिलाओं के खाते में पैसे डालने की कर रही तैयारी, अखिलेश यादव ने बताया जुमला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संगी-साथी अण्डर ग्राउण्ड अन रजिस्टर्ड लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है. दोनों एक जगह से संचालित होते है. विपक्ष इस पर चर्चा करना चाहता है. सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है. भाजपा तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती है. सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई. चढ़ावा चोरी हुआ पैसे बोरे भर कर बाहर गए. कंडों में पैसे निकले. भाजपा इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है. चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है.

इसे भी पढ़ें- मंच का नहीं, अपने मन का शुद्धिकरण करे भाजपा! खड़गे के समर्थन में अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- अपमान सहने के मूड में नहीं PDA समाज

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है. आरक्षण की लूट हो गयी. नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है. किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है. जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में जो छात्र-आए थे, सरकार नेटवर्क से उनका डेटा एकत्र कर रही है. भविष्य में पता नहीं क्या करे? उन्होंने कहा कि दिल्ली में नौजवानों, छात्रों के साथ बहुत बर्बरता हुई. छात्रों पर पैलेट गन चली, लाठी चली, आंसू गैस के गोले चले. उसके बाद अब सरकार छात्रों को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रही है.