लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के कारण महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. महंगाई चरम पर पहुंच गई है. खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है. भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है. महंगाई की मार से जनता कराह रही है. डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत पहले से ही आसमान पर हैं. इधर त्योहार के सीजन में खाने-पीने की सब चीजों तेल, दाले, सब्जी, दूध, घी, चीनी के साथ कपड़े, जूते और घरेलू सामान सभी की कीमतों में भारी उछाल है. मंहगाई का कारण मुनाफाखोरी और कालाबाजारी है. आम जनता और गरीबों के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है.

इसे भी पढ़ें- ये डर नहीं तो और क्या! जंतर-मंतर को ‘प्रोटेस्ट साइट’ की सूची से हटाने पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, हार करार देते हुए दिया बड़ा बयान

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग के आंकड़ें बता रहे हैं कि महंगाई के सारे रिकार्ड टूट गएं हैं. लेकिन भाजपा को कोई फर्क नहीं है. महंगाई बढ़ाकर हो रही लूट में भाजपा को चंदे के रूप में हिस्सा मिलता है. जब-जब त्योहार आता है तब-तब जनता से यह लूट और बढ़ जाती है. महंगाई ने त्योहारों को फीका कर दिया है. भाजपा सरकार फेल हो चुकी है. आम जनता बेबस है. भाजपा के समर्थक पूंजीपति और बड़े व्यापारी जनता को लूट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश-राहुल अहंकारी’, केशव मौर्या ने कहा- 2027 में फिर बनेगी BJP-NDA सरकार

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब तक रहेगी महंगाई बढ़ती रहेगी. जनता की लूट होती रहेगी. महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का का फैसला कर लिया है. 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है तब समाजवादी सरकार महंगाई पर रोक लगाएगी. जनता को हर तरह से राहत दी जाएगी. समाजवादी सरकार में डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलते हुए दाम बांधो नीति लागू कर महंगाई को काबू में किया जाएगा.