लखनऊ. 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, ‘बहुत ही महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’. इसके बाद भी दिन ब दिन महंगाई बढ़ती जा रही है. एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. कमर्शियल और 5 किलो के गैस सिलंडेर के दाम में इजाफा होने पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- जुर्म करोगे तो ठोके जाओगे! लूट और स्नैचिंग के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में खाकी ने किया हाफ एनकाउंटर
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है. सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते.
इसे भी पढ़ें- भाजपा झूठा प्रचार कर रही…महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

