वाराणसी. एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उप्र (एएनटीएफ) यूनिट ने वाराणसी में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है. बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘आपदा में अकेले नहीं हो…’ चित्रकूट की बाढ़ में ग्राउंड पर उतरे CM योगी, पीड़ितों को देखते ही कर दिया ये बड़ा एलान
रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, पिण्डरा थाना फूलपुर-वाराणसी के तौर पर हुई. आरोपी को गोधना मोड़ सर्विस रोड़, अलीनगर चन्दौली से गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार, सपा और सियासतः डिप्टी CM मौर्य अखिलेश यादव पर साधा निशाना, अमित शाह का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
पार्टनर के साथ करता था काम
आरोपी ने पूछने पर बताया कि वह और उसका पार्टनर अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई का काम करते है और आज उसी के पार्टनर ने यह अवैध मादक पदार्थ हेरोइन किसी को सप्लाई करने के लिये भेजा था और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट कर अपने शौक पूरे करते है. आज यह अवैध मादक पदार्थ अपने सहयोगी के कहने पर सप्लाई हेतु गोधना मोड़ सर्विस रोड़ से चन्दौली की तरफ जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया.



