लखनऊ. सीएम योगी लखनऊ में आयोजित देश में पहली बार 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती वर्ष-2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के पासिंग आउट परेड समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को पुरस्कार का वितरण किया. इस दौरान सीएम योगी ने नव आरक्षियों को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें- जन्मदिन, जश्न और जानलेवा खेलः बर्थडे के बीच जिम में चली जमकर गोलियां, छोटी सी बात पर बिछा दी 3 लोगों की लाश
सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस को हम लोगों ने देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित किया है. पूर्ण विश्वास है कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य-परायणता के साथ आप सभी यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.
इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार… योगी सरकार पर बरसे श्याम लाल पाल, जानिए ऐसा कह गए सपा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तरप्रदेश पुलिस देश के अंदर एक मॉडल पुलिस और स्मार्ट पुलिस के रूप में लोगों को बेहतरीन सुरक्षा, सुविधा उपलब्ध करवाने में योगदान दे रही है. अब प्रदेश में अपराधियों के मन में भय है और पुलिस का मनोबल ऊपर है. अब उत्तर प्रदेश में महिला कार्यबल 13 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी से अधिक हुआ है. ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, उतना कम खून बहेगा और अनुशासन पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

