लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम समाज के लोगों बकरीद पर्व की बधाई दी है. साथ ही उन्होंने अपने बधाई संदेश में पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने कहा. जिससे देश-प्रदेश के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और पूरा संसाधन लोगों की भलाई में इस्तेमाल हो.
इसे भी पढ़ें- विपक्ष को जनता और चुनाव आयोग से…सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद SIR को लेकर इंडी गठबंधन पर बरसे पंकज चौधरी, दिया बड़ा बयान
मायावती ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ईद अल अज़हा, अर्थात आम बोलचाल की ज़ुबान में बक़रीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ समस्त देशवासियों के ख़ुश व ख़ुशहाल ज़िन्दगी की शुभकामनायें.
इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के संग्राम से पहले अपनी ‘सेना’ तैयार कर रही BJP, कभी भी हो सकता है नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान
आगे उन्होंने कहा, सभी पर्व व त्योहार आदि पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ गुज़रे तो यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर, ताकि देश-प्रदेश के विकास व यहाँ के लोगों की तरक़्क़ी पर पूरी ऊर्जा, शक्ति व संसाधन लग सके, जैसाकि बी.एस.पी. की यहां यूपी में रही चारों सरकारों में हमेशा से सभी सरकारों में दुर्लभ रही ’’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’’ के तहत पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी ’सर्वजन हिताय व सर्वजव सुखाय’ की बेहतरीन सरकार रही.

