लखनऊ. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. यह बेहद चिंताजनक है कि अपनी लोकतांत्रिक मांगों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों पर एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में UP ‘बर्बाद’! शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, CM को रूढ़ीवादी बताते हुए जो कहा…
चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि लगातार अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति भी गंभीर हुई. यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले 8 वर्षों से एएमयू में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं. एएमयू प्रशासन को तत्काल संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए. अनशनकारी छात्रों को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली जाए.
इसे भी पढ़ें- PUBG खेलते-खेलते दिल दे बैठा बांग्लादेशी, सरहद पार कर पहुंचा भारत; कहानी में आया भयानक ट्विस्ट
आगे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि छात्रसंघ की बहाली, मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और समयबद्ध चुनाव की घोषणा सुनिश्चित की जाए. 28 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर डक प्वाइंट पर हुए प्रदर्शन के बाद जिस तरह छात्रों पर कार्रवाई हुई और विवाद बढ़ा, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

