बिजनौर. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जिला अस्पताल में सैकड़ों पद खाली होने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस तरह चल रहे हैं सरकारी अस्पताल! बिजनौर जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के सैकड़ों जरूरी पद खाली हैं. अस्पतालों को डॉक्टर और स्टाफ चाहिए, युवाओं को रोजगार चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से सलाह मिल रही है कि नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाइए.
इसे भी पढ़ें- मैं अखिलेश यादव को समय देता हूं… निषाद समाज के व्यक्ति की पिटाई से भड़के संजय निषाद, सपा सुप्रीमो को दे डाली खुली चेतावनी
आगे उन्होंने कहा कि वाह उपमुख्यमंत्री जी! भवन और उपकरण ही पर्याप्त नहीं हैं. अस्पतालों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी जरूरी हैं, क्योंकि इन अस्पतालों से लोगों का जीवन जुड़ा होता है. पद खाली रहेंगे, अस्पताल स्टाफ के लिए तरसेंगे और रोजगार के सवाल पर ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी जाएगी!
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में UP ‘बर्बाद’! शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, CM को रूढ़ीवादी बताते हुए जो कहा…
आगे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी, सरकारी अस्पतालों में खाली पद कब भरेंगे और युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? पद खाली, अस्पताल बेहाल, जवाब कौन देगा?

