लख़नऊ. नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिले कुशीनगर- महराजगंज में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के साथ ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.
इसे भी पढ़ें- सबको गाली, सबका अपमान, यही सपा की… सड़कों पर अखिलेश यादव के लगे 50 से ज्यादा विवादित पोस्टर, जानिए लोगों की नाराजगी की वजह
बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है. उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
इसे भी पढ़ें- 27 में हिसाब होगा! भाजपा पर MLA राहुल लोधी का तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार का जिक्र कर कही बड़ी बात
बाढ़ के चलते इन इलाकों पर खतरा
महाराजगंज जिले के कुछ गांवों को संभावित बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है. इनमें सोहगीबरवा, भोतियाही और शिकारपुर शामिल हैं. नेपाल से आने वाले पानी का दबाव बढ़ने पर इन क्षेत्रों में बाढ़ का असर दिखाई दे सकता है. फिलहाल हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. आने वाले घंटों में नेपाल से आने वाले पानी के आधार पर यूपी में बाढ़ की स्थिति और स्पष्ट हो सकती है.


