लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव ने राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता बना जी का जंजालः पिता ने 5 महीने की बेटी की पटक-पटकर ली जान, 3 साल के बेटे को किया घायल, जानिए बाप क्यों बना काल?

यादव में परिवार में शोक की लहर

उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. खबर मिलते ही नेताओं और जान-पहचान वालों का लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया है. हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

राजनीति से दूर रहे प्रतीक

बता दें कि प्रतीक यादव देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे. वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. हालांकि, वे राजनीति से हमेशा दूर रहे. प्रतीक लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे. इस संस्था के जरिए वो स्ट्रीट डॉग्स इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम करते थे. वे केवल 38 साल के थे और लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

इसे भी पढ़ें- कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, भाई की लाश देखकर भावुक हुए अखिलेश, अपर्णा यादव की आंखों से छलके आंसू

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक ने खुद को सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा और अपने बिजनेस पर ही फोकस रखा. प्रतीक रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे. फिटनेस को लेकर उनकी गंभीरता और लाइफस्टाइल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती थी.