लखनऊ. सीएम योगी ने ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन.
इसे भी पढ़ें- PDA और Gen-Z भाजपा का…अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP की हारने के लिए कर दी बड़ी अपील
आगे सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं. श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘ढकोसन सिद्ध हो गए हैं गए हैं केशव मौर्य’, सांसद धर्मेंद्र यादव ने डिप्टी CM पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर BJP को घेरा
साथ ही सीएम योगी ने कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से देश के सैनिकों व अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा भरने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देश वासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा.

