सतीश सिंह, लखनऊ. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में मंगलवार देर शाम यूपी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित जन भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में कहां सेफ हैं ‘बेटियां’! नाबालिग से रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तो ऐसे आएगा ‘रामराज’?
प्रदर्शन को देखते हुए जन भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम के तहत जन भवन पहुंचे और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी की हिरासत का विरोध दर्ज कराया.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया. कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें- गांव के रास्ते तय होगा 27 का सफर! हर गांव में पहुंचेगी सरकार, हर शुक्रवार होगा ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन, डिप्टी CM मौर्य ने कही बड़ी बात
इसके बाद उन्हें बसों के माध्यम से इको गार्डन भेज दिया गया. पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए थे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, जबकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया. वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई की.


