लखनऊ. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत स्वतंत्र, लोकतांत्रिक, संवैधानिक गणराज्य के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य भी है. इन उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व जरूरी है. उन्होंने उन शक्तियों के प्रति सावधान किया जो सामाजिक विभाजनों का फायदा उठाकर देश को कमजोर करने की कोशिश करती हैं.
इसे भी पढ़ें- भूल जाइए पुराने पार्क! गोरखपुर में तैयार हो रहा है ऐसा ‘नगर वन’, जहां मिलेगा फुल ऑन एडवेंचर और फिटनेस का मज़ा
शनिवार को लखनऊ के चौक क्षेत्र में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) द्वारा विकसित फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया. इस अवसर पर पार्क परिसर में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया. साथ ही करीब 43 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ.
रक्षामंत्री ने कहा कि बौद्धिक नक्सलवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियाँ दीमक की तरह चुपचाप काम कर सकती हैं, इसलिए समाज को सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने नागरिकों से भारत को अर्थव्यवस्था, ज्ञान और विज्ञान में विश्व अग्रणी बनाने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें- मुसीबत से लड़ने की तैयारीः UP के सरकारी अस्पतालों में फ्लू-बुखार मरीजों के लिए खुलेगा अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर, अलर्ट पर स्वास्थ्य अमला
रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक शहरों का निर्माण ऐसे स्थानों से होता है, जहां लोग प्रकृति से जुड़ सकें और बेहतर जीवन-गुणवत्ता का अनुभव कर सकें. उन्होंने कहा कि एक वास्तव में आधुनिक शहर वह है, जहाँ सुविधाओं के साथ विश्राम, मनोरंजन और प्रकृति से जुड़ाव के लिए भी स्थान हों. इस पार्क का नाम लाला लाजपत राय के नाम पर रखा गया है और यहाँ भगत सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. यह देश की सामूहिक स्मृति को जीवित रखने और भावी पीढ़ियों को प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से परिचित कराने का माध्यम है. बच्चे माता-पिता से लाला लाजपत राय के बारे में पूछेंगे और उनके जीवन-योगदान को जानेंगे. भगत सिंह की प्रतिमा युवाओं को उनके साहस और बलिदान की याद दिलाएगी.


