लखनऊ. चुनाव आयोग और भाजपा पर सांठगांठ कर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप विपक्षी दल लगा रहे हैं. जिसे लेकर सभी सड़कों पर भी उतर चुके हैं. इन सबके बीच केशव मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के भ्रमित नेताओं में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव अव्वल हैं. भ्रम की नाव पर सवार होकर ये यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक जी ये इंसान है या जानवर! लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटने का VIDEO वायरल, सुशासन’राज’ में ऐसे ही होगा इलाज
आगे केशव मौर्य ने कहा कि खुद भ्रमजाल की जकड़ में फंसे ये नेता कभी मतदाता सूची के शुद्धिकरण, कभी चुनाव आयोग तो कभी हर एक मुद्दे पर भाजपा और ख़ासतौर पर मोदी जी को अपनी अकड़ दिखाते हैं. लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है, लेकिन हाल के विरोध से साफ ज़ाहिर है कि इनका विरोध किसी साज़िश का हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें- ‘भतीजे’ पर एक बार फिर भरोसा! पार्टी में वापस लेने पर आकाश आनंद ने ‘बुआ’ का जताया आभार, मायावती से किया बड़ा वादा
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि भटकाव के मारे इन नेताओं के आरोप न नीति के विकल्प हैं और न ही उनके पास कोई जन विश्वास का आधार है. जनता को शोर नहीं, बल्कि स्पष्ट नीति चाहिए और इस मामले में पीएम मोदी का कोई सानी नहीं है.

