लखनऊ. जनता को त्वरित राहत देने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस की तरफ से सेवा में तैनात डायल-112 के तहत चारपहिया वाहन पर तैनात कर्मी अब दो नहीं तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. इसके पीछे उद्देश्य 24×7 घंटे सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से राहत दिलाना है.

इसे भी पढ़ें- काशी में क्योटो के दर्शन! अखिलेश यादव ने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र का VIDEO शेयर कर बोला हमला, लखनऊ वालों का जिक्र कर कही बड़ी बात

पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश स्तर पर संचालित डायल-112 सेवा के पीआरवी कर्मियों को तकनीकी जानकारी देने के उद्देश्य से समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है.

हाल ही में प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित कमिश्नरेट-जनपदों के नोडल-सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुआ कि यदि 4 पहिया पीआरवी कर्मियों की ड्यूटी 12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे कर दी जाए, तो इसका सकारात्मक प्रभाव कर्मियों की कार्य-क्षमता एवं संपूर्ण व्यवस्था पर पड़ेगा, जिससे फील्ड स्टाफ का मनोबल बना रहे.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, मलबे के सामने फ़ातिहा पढ़ेंगे? सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर ओपी राजभर का हमला, पूछे कई सवाल

8 घण्टे की 3 शिफ्ट

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कमिश्नरेट एवं जनपदों में पर्याप्त पुलिस जनशक्ति उपलब्ध है. जनशक्ति की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए चार पहिया पी.आर.वी. कर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था को 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में विभाजित किया जाना व्यावहारिक होगा, जिससे यूपी-112 की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं सेवा-गुणवत्ता के साथ-साथ कर्मियों की कार्यदक्षता एवं मनोबल को भी बनाया रखा जा सके.