लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर भाजपा पर करारा हमला बोला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी पर्यटक बनारस की गलियों में जलमग्न की स्थिति में जद्दोजहद कर अपना सामान लेकर जा रहे थे. जिसे शेयर कर अखिलेश यादव ने ‘क्योटो बनाम स्पेन’ कहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘कोई यादव-मुसलमान होता, तुरंत एनकाउंटर, तुरंत बुलडोजर चल जाता’ काजल निषाद और पुलिस के बीच तीखी बहस

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने पानी-पानी हुआ देश की ‘प्रधान नगरी’ का जलमग्न विकास! जब तक प्रधान नगरी काशी को जलमग्न मुख्य नगरी गोरखपुर जैसा नहीं बना देंगे तब तक लखनऊ वाले मानेंगे नहीं.

इसे भी पढ़ें- ‘BJP को हराने के नाम पर एकजुट न हों मुस्लिम’, बुलंदशहर में इमरान मसूद की बड़ी अपील

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि दरअसल अब आपस का झगड़ा अंतरराष्ट्रीय हो गया है बात दिल्ली बनाम लखनऊ से ऊपर उठकर ‘क्योटो बनाम स्पेन’ की हो गई है.