लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की एक पोस्ट ने सूबे का सियासी पारा बढ़ा दिया है. हालांकि पोस्ट को लेकर उन्होंने किसी दल का नाम नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पोस्ट को लेकर पार्टी जरूर असहज की स्थिति में है.

इसे भी पढ़ें- मछली, मुख्यमंत्री और मुकदमाः अजय राय ने CM योगी पर किया मानहानि का केस, मछली विवाद पर सियासी संग्राम जारी

मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि कोई भी संगठन या आंदोलन जब अपने वसूलों से भटक जाता है तो जहां से शुरू करता है, वहीं आ जाता है. विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास भी टूट जाता है, इसलिए वसूलों से भटकना नहीं चाहिए.

जितनी ऊपर जानी थी गेंद चली गई

एक दिन पूर्व उन्होंने पोस्ट कर कहा था कि आज मेरे एक मित्र से बात हो रही थी तो उन्होंने कहा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई. अब नीचे आ रही है, नीचे आने की स्पीड भी बढ़ती जाती है. गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता है. पोस्ट को लेकर कौशल किशोर का कहना है कि पोस्ट में जो बातें लिखी गई हैं, वो किसी की तरफ इशारा नहीं है. यह प्रकृति का सिद्धान्त है, जिसे लिखा है.

इसे भी पढ़ें- ‘जो अपनी पत्नी के लिए एक शब्द भी नहीं बोल सकते वो महिलाओं को…’ अखिलेश पर प्रियंका मौर्य का बड़ा हमला

खुद रहे मंत्री पत्नी भी हैं विधायक

कौशल किशोर यूपी की मोहनलाल गंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं और मोदी सरकार में मंत्री रहें हैं. जबकि उनकी पत्नी जय देवी कौशल मलिहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं.