मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बहुचर्चित मामले में बुधवार को होने वाली अहम अदालती कार्यवाही टल गई. वकीलों की हड़ताल के चलते विशेष अदालत में आरोपियों की पेशी और आरोप पत्र पढ़कर सुनाने की प्रक्रिया नहीं हो सकी. विशेष अदालत ने सुनवाई के लिए अब 28 अक्टूबर की नई तारीख तय की है.
इसे भी पढ़ें- ‘कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग’, राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का हमला, अमेठी और रायबरेली का जिक्र कर कही बड़ी बात
मामले में जिला कारागार में बंद 8 आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाना था. साथ ही आरोप पत्र पढ़कर सुनाने और आरोप तय करने की कार्यवाही होनी थी, जिसे अब अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. जांच अधिकारी आशुतोष तिवारी ने 23 सितंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में ट्रस्टी कृष्ण मोहन, चंपत राय समेत 133 गवाहों के नाम शामिल हैं.
चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्टी कृष्ण मोहन ने 25 जून को FIR दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसी दिन रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था. वर्तमान में सभी अयोध्या जेल में बंद हैं. इन सभी पर चढ़ावा गिनती करते वक्त नोटों और गहनों की चोरी का आरोप है.
इसे भी पढ़ें- अपने ने बहाया अपनों का खूनः चाचा-भतीजे के बीच विवाद, किया चाकू से हमला, बीच-बचाव के लिए आई दादी को…
SIT की जांच में ट्रस्टी अनिल मिश्रा को चढ़ावा चोरी के लिए जिम्मेदार माना गया है. आरोप है कि उन्होंने चढ़ावा गिनती की प्रक्रिया में लापरवाही बरती और तय गाइडलाइन का पालन नहीं किया. गौरतलब है कि ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो चुका है.

