मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे. वह अमेठी के गौरीगंज में समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया.

इसे भी पढ़ें- सत्ताईस की लड़ाई, जुबानी जंग पर आई! परिवारवाद का आरोप लगाते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा, आगामी चुनाव पर दिया बड़ा बयान

पंकज चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत जनता के जनादेश से तय होती है, लेकिन विपक्ष हारने पर कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोषी ठहराता है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को समझना चाहिए कि सत्ता हासिल करने के लिए इतना नीचे गिरना ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें- ‘शिक्षा के मंदिर’ में हवस का खेल! अवध विश्वविद्यालय में छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जानिए कांड के पीछे की पूरी कहानी…

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीयत और नीति में खोट के कारण तीनों विधायकों ने अखिलेश यादव को टाटा कह दिया है. अब सपा प्रमुख को आत्ममंथन करने और जनता के मन तथा जनादेश को समझने की जरूरत है. अमेठी और रायबरेली किसी परिवार की जागीर नहीं हैं. इन क्षेत्रों के मतदाता अपने विवेक से फैसला करते हैं और लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होता है.