लखनऊ. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस न मिलने पर ट्वीट कर सवाल खड़े किए. जिस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी, जो सत्ता पक्ष को बिल्कुल रास नहीं आई. ऐसे में भाजपा के तमाम नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत से खिलवाड़ः ‘बसंती’ ने शादी से इंकार किया तो टावर पर चढ़ा ‘वीरू’, फिर जो हुआ…

केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ऐसी कठपुतली बन गए हैं, जिसे भारत के प्रति शत्रुता और विद्वेष रखने वाला तथा भारत का उपहास उड़ाने वाला कोई भी विदेशी आसानी से अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर सकता है. अपने ऐसे धतकर्मों से पहले ही अपनी कांग्रेस का बेड़ा गर्क करने के बाद अब वे देश की प्रतिष्ठा को भी पलीता लगाने की बेजा हरकत कर रहे हैं.

मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि स्टारलिंक के पास 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस है और उसने भारत सरकार के हर कानून और ज़रूरत को मानते हुए पांच साल बिताए हैं, तो फिर अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं है? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जिस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी.

इसे भी पढ़ें- ‘अब तो अयोध्या आते रहेंगे…’ रामनगरी बनेगा सपा का ‘वॉर रूम’, यही होगा सत्ताइस का सेंटर? क्या खिचड़ी पका रहे अखिलेश

मस्क के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि भारत में आपका स्वागत है, एलन. दूसरे आदमी को खोजने तक इंतज़ार करें. जिसके बाद मस्क ने राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- धन्यवाद, राहुल. यह वाकई परेशान करने वाला है.