लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2027 में सपा की सरकार बनने पर यूपी की महिलाओं को 40 हजार रुपए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत देने का ऐलान किया है. जिस पर सत्तारूढ़ बीजेपी हमलावर है. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य का भी बयान सामने आया है. उन्होंने अखिलेश यादव की घोषणा को छलावा करारा दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि अखिलेश यादव को 2047 तक यूपी की सत्ता नसीब नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें- सपा ‘झूठे वादों’ का पिटारा लाई…स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को लेकर अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का निशाना, पूछे तीखे सवाल

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज छलावा है. यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है. यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है.

इसे भी पढ़ें- गाली देकर गलती कर दी! महंत राजू दास के विवादित बोल पर भड़का निषाद समाज, माफी न मांगने पर दे डाली कड़ी चेतावनी

डिप्टी सीएम मौर्य ने ये भी कहा कि दोनों भविष्य के नाम पर फ़र्ज़ी वादे बेच रहे हैं. सपा का PDA यानी ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीक़े से समझती हैं और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी.