लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की सपा की पहचान ‘गुंडा, अपराधी और माफिया’ की रही है. यह तिकड़ी ही उनके लिए ‘सत्ता लूटने की लाठी’ बनी. सपा के उलट भाजपा के पास राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत समर्पित कार्यकर्ताओं का असीमित बल है.

इसे भी पढ़ें- मौत के पहले वो आखिरी कॉल… दरोगा से पत्नी ने की फोन पर की बातचीत, फिर ऐसा क्या हुआ कि फंदे से झूलकर खत्म कर ली जिंदगी

केशव मौर्य ने ये भी कहा कि बूथ कैप्चरिंग के दिन लद गए और आज का चुनाव कार्यकर्ता जिताता है, गुंडे-अपराधी नहीं. चुनाव आयोग की सक्रियता के कारण देशव्यापी मतदाता सूची की सफ़ाई के अभियान से जनता का उस पर भरोसा बढ़ा है. फर्जी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है. यूपी में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का एक बड़ा कारण है.

इसे भी पढ़ें- एक झटके में बदल गया मायावती का ‘उत्तराधिकारी’? आकाश-दीपिका को दिखाया बाहर का रास्ता, इस नए चेहरे पर जताया भरोसा

सपा से पहले राहुल गांधी पर दिया था बड़ा बयान

सपा से पहले उन्होंने एक पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस के स्थायी नेता राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है. सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं. मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है. इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया.

हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है.  उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. माननीय प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है.