लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, कांग्रेस का अदना कार्यकर्ता और जनता भी जानती है कि पार्टी की असली ताक़त गांधी परिवार के पास है. मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के केवल सजावटी और बनावटी अध्यक्ष हैं. यह दलित नेता न केवल खरगे जी का सरासर अपमान है, बल्कि उनके लंबे अनुभव और योग्यता का भी अपमान है.
इसे भी पढ़ें- अपने गिरेबां में…ग्रेटर नोएडा में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री का पलटवार, जानिए ऐसा क्या कह गए दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’?
आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हल्द्वानी में खरगे जी के कार्यक्रम को लेकर “शुद्धीकरण” और दलितों से भेदभाव जैसे निराधार आरोप लगाकर न केवल उत्तराखंड की देवभूमि, बल्कि अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार अपमानित कर रहे हैं. यह उनका सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि समाज बांटने की घटिया कोशिश है.
उन्होंने ये भी कहा कि जबकि यह तथ्य है कि मां-बेटा-बेटी वाली परिवारवादी पार्टी कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान और स्वेच्छा से निर्णय लेने का अधिकार दे नहीं सकती. वहां अब दलित नेता अध्यक्ष तो बन सकता है, लेकिन सत्ता का असली अधिकार परिवार से बाहर नहीं जा सकता. खरगे जी की इच्छा कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की रही है, ऐसे में अगर गांधी परिवार के मन में जरा भी दलित प्रेम है, तो उनको वहां का मुख्यमंत्री बनाकर दिखाए.
इसे भी पढ़ें- ये पीडीए नहीं पीड़ा है… अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का करारा हमला, जाति की राजनीति पर दिया बड़ा बयान
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अति पिछड़े समाज से आने वाले पीएम मोदी जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री बने, तब जाकर गांधी परिवार का अहंकार टूटा और उनको दलित और पिछड़ों की याद आई और खरगे जी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. मोदी जी ने सकारात्मक राजनीति करके दलित, पिछड़े, गरीब और वंचित समाज को सम्मान, अवसर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है. यह सच्चाई राहुल जी को परेशान कर रही है. अब देश झूठे आरोप व विभाजनकारी राजनीति के बजाय सम्मान, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को तवज्जो देता है.


