लखनऊ. पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर में CJP का प्रदर्शन जारी है. छात्रों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें, जिसे लेकर सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर थे. सरकार और विपक्ष के कई नेताओं ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी. तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनकी मांग पर समाधान करने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया. जिसे लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है.

इसे भी पढ़ें- पूछता है, रायबरेली…राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर लगे पोस्टर, छात्र विरोधी चेहरा बताते हुए लिखी की तीखी बात

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुए सकारात्मक संवाद के बाद, सोनम वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सरकार ने विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर समाधान के प्रति अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है.

इसे भी पढ़ें- अभी भी भ्रष्ट भाजपा सरकार… अखिलेश यादव का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर तीखा हमला, VIDEO शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

आगे उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है. युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. ऐसा करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.