लखनऊ. गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, देश में कमर्शियल सिलिण्डर की भारी क़िल्लत के बीच उसकी क़ीमत में एक मुश्त 993 रुपयों की फिर की गयी वृद्धि व उसका आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुडी ख़बरें इलेक्ट्रानिक सहित सभी मीडिया जगत की सुर्ख़ियों में हैं और इस आशंका से कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल व डीज़ल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतें भी ज़रूर बढ़ेंगी, लोगों में बेचैनी व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें- ‘अगला नंबर ‘लाल टोपी’ वालों का है’, अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का करारा तंज, 2027 विधानसभा को लेकर किया बड़ा दावा

आगे मायावती ने कहा, इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजराइल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कुछ और, सरकार ने जिस प्रकार से राज्यों के विधानसभा आमचुनाव के मद्देनज़र ख़ासकर पेट्रोलियम पदार्थों आदि की क़ीमत को काफी कुछ नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित व जनकल्याण के तहत जारी रखना चाहिये तो यह देशहित में उचित होगा.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी यदि चुनावी पर्यटन से…अखिलेश यादव ने KJMU अस्पताल की दुर्दशा पर योगी सरकार पर साधा निशाना, दावों की पोल खोलते हुए दिखाया आइना

आगे मायावती ने ये भी कहा कि दिल्ली में भी नई दर पर कमर्शियल सिलेण्डर की कीमत अब लगभग तीन हजार से अधिक हो जायेगी. पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतों के इस प्रकार से बढ़ने से पहले से ही महंगाई से त्रस्त देश के अधिकतर ग़रीब व मध्यम वर्गों के लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका ऑकलन करके ही सरकार अपनी नीतियों का निर्धारण करे तो यह बेहतर.