लखनऊ. मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान सामने आया है. चुनावी सीजन आ गया है. जो साढ़े चार साल आपके सुख दुख में नहीं आए- अब दरी बिछाने वाले वही सौदागर पंचायत के बहाने आपके आसपास बरसाती मेंढक की तरह कूदने लगे हैं. मल्लाह, निषाद, केवट, कश्यप, बिंद, धीवर, कहार, बाथम, रायकवार और माझियों के मछुआरा समुदाय को सावधान रहना होगा.
इसे भी पढ़ें- ये यूपी की पुलिस है, जून में जनवरी…सपा छात्र सभा में हुए विवाद को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप ने कसा तंज, दिया बड़ा बयान
संजय निषाद ने ये भी कहा कि जिन्होंने बहन वीरांगना फूलन देवी की हत्या करवाकर मछुआरा समाज की अलग राजनीति को खड़ा होने से रोका- ऐसे बहरूपियों से और उनकी मदद करने वाले समाजद्रोहियों से सावधान रहना होगा. जिस पार्टी ने वीरांगना फूलन देवी के हत्या की सुपारी दी- फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जा कर लिया और उनकी राजनीतिक विरासत को मछुआरा समुदाय से छीनने का प्रयास किया वे लोग मछुआरों का भला चाहने वाले लोग नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘अंधी’ सरकार और ‘बहरा’ सिस्टम! खस्ताहाल और पानी भरी सड़क में हर रोज गिरकर लोग हो रहे चोटिल, जिम्मेदार बेसुध, कब जागेंगे जिलाधिकारी साहब?
आगे संजय निषाद ने ये भी कहा कि मछुआरों की अब स्वतंत्र पहचान निषाद पार्टी हैं. मछुआरे दरी बिछाने वाली कौम नहीं हैं. ओबीसी समाज के हक के लिए लड़ने वाली कौम है. बरसाती मेंढक भेष बदल-बदल के आएंगे. उनसे सावधान रहना है.



