लखनऊ. मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि का भइया अखिलेश जी, हाल-चाल ठीक है न? वैसे लगता नहीं है कि हाल ठीक होगा. चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है. वो भी बिना लेन-देन के, बिना भेदभाव के, बिना जात-पात के, बिना क्षेत्रवाद के.
इसे भी पढ़ें- भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने…राम मंदिर चढ़ावा चोरी की 105 घटनाएं सामने पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
आगे ओपी राजभर ने कहा कि नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है. 10 का आंकड़ा कुछ हफ़्तों में पूरा हो जाएगा. सीएम साहब कहे हैं ना कि बस गिनती करते जाइए तो गिनती शुरू कर दीजिए. वैसे आप ठीक से गिनती ना कर पायें तो चच्चू को लगा दीजिएगा. आपकी सरकार में लूट का सब हिसाब किताब तो चच्चू ही करते थे. सुनिए महाराज, चुनाव आ रहा है. दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए. 2017 में 47 और 2022 में 111 सीट मिली थी ना.
इसे भी पढ़ें- सिद्धार्थनगरः शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
आगे ओपी राजभप ने कहा कि बाक़ी बार 47 भी आ जाये तो कहिएगा, जानते हैं क्यों? क्योंकि जब आपका टाइम था तब आपने युवाओं को शूटर बनाया।.भेदभाव करके पैसे लेकर नौकरी दी. शूटर के भरोसे चुनाव जीतने के चक्कर में थे लेकिन शूटर तो ढेर हो गए। अब बच्चे हैं वो अपराधी, जो आपके कार्यकर्ता बने घूम रहे हैं. इन्हें उम्मीद है कि सरकार आएगी तो लूटेंगे, अपराध करेंगे. यकीन मानिए, सरकार तो आयेगी नहीं, जो बचे अपराधी हैं, वो भी जल्दी ही निपट जायेंगे. उनकी जहां जगह है, वहीं मिलेंगे. ख़ैर, ठीक से चुनाव लड़िए महाराज. एकतरफा चुनाव में मज़ा नहीं आता है.



