लखनऊ. यूपी में भले ही बारिश को दौर थम चुका है, लेकिन अब भी कई नदियां उफान पर हैं और कई जिले जलमग्न हैं. जिसकी वजह से लोगों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है. यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि बारिश भले ही थम गई हो, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता का सैलाब आज भी पूरे उत्तर प्रदेश को डुबो रहा है!

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में UP ‘बर्बाद’! शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, CM को रूढ़ीवादी बताते हुए जो कहा…

आगे कहा कि यूपी में बारिश थमने के बावजूद 11 जिलों में 10 नदियां उफान पर हैं और लखनऊ से लेकर गोंडा, सीतापुर, उन्नाव तक सड़कें और घर जलमग्न हैं. राजधानी में 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी भरने के बाद लोग फुटपाथों पर सोने और पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन इवेंटबाज़ी में मस्त भाजपा सरकार के पास इस त्रासदी से निपटने का कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं है.

इसे भी पढ़ें- हादसा नहीं हत्या है! केमिकल इंजीनियर की मौत के मामले में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने, परिजनों ने CM योगी से कर दी बड़ी मांग

आगे कांग्रेस की ओर से ये भी कहा गया कि कागजी दावों और जुमलों का ढोल पीटने वाली सत्ता की संवेदनहीनता के कारण आज प्रदेश की जनता दाने-दाने और सुरक्षित ठिकाने को तरस रही है. जनता को भगवान भरोसे छोड़कर गहरी नींद में सोई इस बेपरवाह सरकार की नाकामी का खामियाजा आज बेकसूर आम नागरिक भुगत रहे हैं.