लखनऊ. गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी को बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है. तमाम विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं. इन सबके बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में गिरफ्तार कर लिया. जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है और सवालिया निशान खड़े किए हैं.
इसे भी पढ़ें- अब दिल्ली बनाम लखनऊ से… बनारस की गलियों में जलमग्न की स्थिति में जद्दोजहद करते दिखे विदेशी पर्यटक, VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज
यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, बाराबंकी टोल प्लाजा के पास उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को पुलिस द्वारा अलोकतांत्रिक ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया है. अजय राय जी कर्नलगंज (जनपद-गोंडा) के बर्तन कारोबारी स्व. विनोद साहनी जी की निर्मम हत्या के बाद उनके शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें- पत्नी की हत्या के बाद BSF जवान ने की खुदकुशी, फिरोजाबाद में मचा हड़कंप
आगे कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, लेकिन पीड़ितों के आंसू पोंछने और उनके हक में आवाज उठाने वाले नेताओं को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है. विपक्ष के नेताओं को जनता की आवाज उठाने से रोकना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है. कांग्रेस पार्टी सरकार की इस तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है. स्व. विनोद साहनी जी के परिवार को न्याय दिलाने और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.



