रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जनपद की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन ने स्थानीय सियासत में भूचाल ला दिया है. कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने अत्यंत आक्रामक तेवर दिखाते हुए क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री मनोज पाण्डेय पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा राजनीतिक प्रहार किया.

इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में ब्राह्मणों पर ‘बेलगाम’ जुल्म! सपा ने ठाकुरों पर ब्राम्हणों के ऊपर जानलेवा हमला कराने का लगाया आरोप, CM योगी को घेरा

सम्मेलन में उमड़े भारी जनसैलाब के बीच जिलाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऊंचाहार की जनता अब स्वार्थी और अवसरवादी राजनीति को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेगी. सत्ता की मलाई खाने वाले और चुनाव के समय जनता को ठगने वाले जनप्रतिनिधियों का असली चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है.

इसे भी पढ़ें- कारसेवा जैसे मुद्दे उछालकर…सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी CM केशव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कह दी बड़ी बात

आगे सपा नेता ने कहा, विकास के नाम पर केवल खोखले दावे करने वाले लोगों ने क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है. उन्होंने ललकारते हुए कहा कि अब जनता पूरी तरह जाग चुकी है और आगामी चुनावों में इस गद्दारी और अवसरवादिता का हिसाब ब्याज सहित चुकाया जाएगा. जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और बदलाव का मन बना चुकी है.