लखनऊ. सरकारी खरीद के डिजिटल प्लेटफॉर्म गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वर्ष 2017 में GeM की शुरुआत के बाद से यूपी ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद की है. देश के सभी राज्यों द्वारा GeM पर की गई कुल खरीद में अकेले उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 फीसदी से अधिक है.

इसे भी पढ़ें- ‘खतरे’ में देवी-देवता! राम मंदिर के बाद अब संकटा देवी मंदिर में बड़ी चोरी, दान पात्र और 60-70 लाख के घंटे हुए पार

प्रदेश के इस प्रदर्शन को देखते हुए GeM के 10वें स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश को एक साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड, हाईएस्ट जीएमवी सिंस इन्सेप्शन अवार्ड और बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव फार कैपिसिटी बुल्डिंग अवार्ड से यूपी को सम्मानित किया. प्रदेश की ओर से एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने पुरस्कार ग्रहण किए.

प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील के मुताबिक, GeM पर सरकारी खरीद बढ़ने का सीधा फायदा प्रदेश के कारोबारियों और उद्यमियों को भी मिला है. खासतौर पर एमएसएमई, महिला उद्यमियों, एससी-एसटी वर्ग के उद्यमों और स्टार्टअप्स के लिए सरकारी खरीद में भाग लेने के अवसर बढ़े हैं.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के लिए धन ही धर्म… राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, छात्रों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

छोटे कारोबारियों के लिए खुला सरकारी बाजार

उन्होंने बताया कि GeM के जरिए छोटे कारोबारी भी अपने उत्पाद और सेवाएं सीधे सरकारी संस्थाओं तक पहुंचा सकते हैं. पहले सरकारी खरीद के बाजार तक पहुंच बनाना छोटे कारोबारियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता था, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इस प्रक्रिया को आसान बनाया है.