लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है. जारी परिणाम में 13 लाख से अधिक की संख्या में अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी टेट 2026 की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पाली तथा 4 जुलाई को एक पाली में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई थी.
अभ्यर्थियों की संख्या (19,94,661) को देखते हुए 3 दिन में सम्पन्न कराई गई थी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 80.07 प्रतिशत अर्थात 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- गाली देकर गलती कर दी! महंत राजू दास के विवादित बोल पर भड़का निषाद समाज, माफी न मांगने पर दे डाली कड़ी चेतावनी
उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा में 7,59,513 अभ्यर्थी सफल
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 71.85 प्रतिशत अर्थात 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- सपा ‘झूठे वादों’ का पिटारा लाई…स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को लेकर अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का निशाना, पूछे तीखे सवाल
तैनात शिक्षक भी हुए सफल
कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत अर्थात 93,387 और उच्च प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत अर्थात 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है. चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है.


