लखनऊ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. आयोग ने पीईटी-2026 के लिए पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर तक कर दी है.
इसे भी पढ़ें- तैयार हो जाइए..! मथुरा में आसमान में दिखेगा श्रीकृष्ण के जन्म और लीलाओं का दिव्य और भव्य नजारा, 500 ड्रोन के जरिए होगा शो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) का विज्ञापन 1 अगस्त को प्रकाशित किया गया था. इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी. पहले पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर में निर्धारित थी. अब आयोग ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए इसे 7 सितंबर तक विस्तारित कर दिया है. इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं.
इसे भी पढ़ें- वसूलों से भटकने वाले संगठन, जहां से…पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, आखिर कौशल किशोर ने किस पर साधा निशाना?
8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क समायोजन एवं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर ही रहेगी. यानी अभ्यर्थियों को आवेदन सबमिट करने के बाद यदि निर्धारित प्रावधानों के तहत किसी प्रकार का संशोधन करना है तो उसके लिए 8 सितंबर तक का समय रहेगा.



